देशपंजाब

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में ‘आप’ को झटका, दो नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख करीब आ गई है. हर दिन राजनीतिक दल के नेता दल बदल रहे हैं. इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी पंजाब को बड़ा झटका लगने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, आप के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3 बजे दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका पार्टी में स्वागत करेंगे.

आपको बता दें आम आदमी पार्टी के जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू हैं और पार्टी ने एक बार फिर जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को मैदान में उतारा है. मालूम हो हाल के दिनों में कांग्रेस के पूर्व विधायक, मौजूदा सांसद और विधायक भी पार्टी छोड़ चुके हैं. फतेहगढ़ साहिब के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे.

वहीं, सांसद प्रणीत कौर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं. इसके अलावा विधायक राज कुमार चैबेवाल कल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. इसके साथ ही कांग्रेस विधायक राजकुमार चैबेवाल को लोकसभा टिकट देने की भी चर्चा चल रही है. पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी 9 मार्च को आप में शामिल हुए और 14 मार्च को उन्हें फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा टिकट मिला हैं.

हालिया खबरों से आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और आम आदमी पार्टी ने अपने पांच मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारा है. जिसमें लालजीत भुल्लर खडूर साहिब से, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुदियां, पटियाला से डॉक्टर बलबिर सिंह, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और अमृतसर से कुलदीप धालीवाल का नाम शामिल है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button