उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

चुनाव-इंडिया गठबंधन में मिल सकती हैं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को सीटें

लखनऊ। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। चर्चा है कि वह कुशीनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इंडिया गठबंधन के तहत उनकी पार्टी को कुछ सीटें मिल सकती हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद बनी नई पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने मौर्य के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तभी से इंडिया गठबंधन के तहत आरएसएसपी को कुछ सीटें मिलने की चर्चा चल रही है।

प्रदेश में सीटों को लेकर अभी सपा व कांग्रेस के बीच समझौता हुआ है जिसमें कांग्रेस को 14 व सपा को 63 सीटें मिली हैं। बताया जा रहा है इंडिया गठबंधन में शामिल होने वाले दलों को सीटें दी जा सकती हैं। सपा के सीट न देने पर कांग्रेस स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी को सीट देने की पहल कर सकती है। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button