उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूं

बदायूं हत्याकांड: जावेद की तलाश में पुलिस मार रही ताबड़तोड़ छापे, जावेद और साजिद के पिता और चाचा हिरासत में लिए गए

बदायूं: यूपी के बदायूं में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां साजिद नाम के शख्स ने दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुलिस ने साजिद का एनकाउंटर कर दिया है और दूसरे आरोपी जावेद की तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है और जावेद-साजिद के पिता बाबू और चाचा कयामुद्दीन को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बदायूं में दो बच्चों की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। किसी के घर में घुसकर और छत पर जाकर बच्चों की हत्या ने लोगों के मन में कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। साजिद नाम के शख्स पर पड़ोसी विनोद के घर में जाकर उसके दो बच्चों आयुष और आहान की खौफनाक तरीके से हत्या का आरोप है। आरोपी साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं, इस हमले में परिवार का तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया है। अब पीयूष ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

किस मकसद से घर में घुसा था साजिद?

पीड़ित परिवार का कहना है साजिद उनके घर के अंदर आया और 5000 रुपए मांगे कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और अस्पताल में है। बच्चों की मां संगीता ने अपने पति विनोद को कॉल किया तो उन्होंने कहा- पड़ोसी है दे दो 5000 कल दे देगा। इसके बाद साजिद से चाय का पूछा गया तो उसने हामी भरी और कहा कि अस्पताल जाने में एक-दो घंटे हैं।

आरोपी साजिद ने घर के बड़े बेटे आयुष को कहा कि मम्मी का पार्लर दिखा दो। वह उसे पार्लर के फर्स्ट फ्लोर और फिर दूसरे फ्लोर पर ले गया। उसने लाइट बंज की और आयुष को चाकू से काटकर मार डाला। तभी छोटा बेटा आहान पानी लेकर ऊपर गया। साजिद ने उसे भी पकड़ा और मार डाला।

इस भयानक हत्याकांड में पीड़ित परिवार के छोटे बच्चे पीयूष की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी साजिद ने छोटे बच्चे पीयूष पर भी हमले की कोशिश की। इस हमले में पीयूष को थप्पड़ लगा और अंगूठे में चाकू भी लगा। इसके बाद जैसे-तैसे पीयूष ने वहां से भागकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी घर के जीने में चाकू लेकर थोड़ी देर खड़ा रहा, फिर वहां से भाग गया। पीयूष ने कहा कि हम तो उनके यहां कटिंग कराने जाते थे, कहते थे कि भैया बाल काट दो।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button