देश

दंतेवाड़ा में फोर्स का नक्सलियों पर प्रहार, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, हेवी फायरिंग के बाद भागे माओवादी

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा में पुलिस नक्सल एनकाउंटर में बड़ा खुलासा हुआ है. किंरदुल के पुरंगेल इलाके में मंगलवार की सुबह यह मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी हासिल की है. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इस बात की पुष्टि की है.

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़: दंतेवाड़ा में डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ की टीम मंगलवार को नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी. सुरक्षाबलों की टीम को पुरंगेल के जंगलों में नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना मिली थी. इस इनपुट पर टीम ऑपरेशन के लिए दंतेवाड़ा के जंगलों में पहुंची. जब फोर्स किरंदुल एरिया के गमपुर और पुरंगेल के जंगलों में पहुंची. तब नक्सलियों से सुरक्षाबलों का सामना हो गया. इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई जिसमें दो नक्सली मारे गए. इनमें एक महिला माओवादी और एक पुरुष नक्सली शामिल है.

कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर: दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की है. उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान दो माओवादियों के शव बरामद हुए हैं. जिसमें एक महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली हैं. कई नक्सलियों को गोली भी लगी है.

“मुठभेड़ के बाद जब गोलीबारी रुकी उसके बाद हम लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान घटनास्थल से दो हथियार और कुछ विस्फोटक बरामद किए गए हैं. हमें एक पुरुष नक्सली और एक महिला नक्सली के शव मिले हैं. मृत दोनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है”: गौरव राय, एसपी, दंतेवाड़ा

एक सप्ताह के अंदर पांच नक्सली ढेर: बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी एक्शन में बीते एक सप्ताह के अंदर पांच नक्सली ढेर हुए हैं. 16 मार्च को कांकेर में एक नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुआ. जबकि बीजापुर में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया. अब 19 मार्च को दंतेवाड़ा में दो नक्सली मारे गए हैं.

महिला नक्सली इन घटनाओं में थी शामिल: मुठभेड़ मारी गई महिला नक्सली की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है. जिस पर शासन ने 05 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था. मारी गई महिला नक्सली कई नक्सली घटनाओं में शामिल थी और उसके खिलाफ दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले में कुल 05 केस दर्ज हैं.

1 लाख का इनामी नक्सली ता मृतक: पुरूष नक्सली की पहचान लच्छू निवासी गमपुर ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में की गई है. शासन ने इस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके खिलाफ भी किरंदुल थाना में एक केस दर्ज है. मुठभेड़ में कई और नक्सलियों की घायल होने की संभावना है. मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान चला रही है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button