देश

झारखंड भाजपा को झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल, झामुमो छोड़कर आए थे भाजपा में

रांचीः लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही नेताओं में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और बड़ी पारी खेलने के अवसर तलाशने की होड़ मची हुई है. 19 मार्च को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मांडू से भाजपा विधायक जे.पी.पटेल ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी है.

आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले 23 अक्टूबर को झामुमो छोड़कर जे.पी.पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था. इसके बाद भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने जीत भी हासिल की थी. बाद के दिनों में कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की तलाश शुरू की थी. उस दौरान जेपी पटेल का नाम सुर्खियों में आया था. लेकिन बात नहीं बनने पर यह जिम्मेदारी अमर बाउरी को दे दी गई थी. जबकि जेपी पटेल को भाजपा ने सचेतक बना दिया था. 2019 के चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने पर जेपी पटेल ने कहा था कि झामुमो अब परिवार वाली पार्टी बन गयी है. उन्होंने यह भी कहा था कि हेमंत सोरेन पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते हैं.

कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर जेपी पटेल का स्वागत किया गया. कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा गया कि आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी सचिव गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की मौजूदगी मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. आपका बहुत-बहुत स्वागत और भविष्य के लिए शुभकामनाएं

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button