देशबड़ी खबर

AAP का प्रदर्शन: मध्य दिल्ली में अनेक रास्ते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, लगा भीषण जाम

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय और ईडी कार्यालय जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया गया और आईटीओ चौराहे, राजघाट तथा विकास मार्ग पर बड़े स्तर पर यातायात अवरुद्ध हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और समर्थक यहां डीडीयू मार्ग पर आप और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालयों के पास आईटीओ चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लागू धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने डीडीयू मार्ग की ओर जाने वाले मार्गों पर अवरोधक लगा दिए हैं और मध्य दिल्ली में अनेक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी परामर्श में कहा, ‘‘दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर राजनीतिक दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर भारी यातायात रहेगा।

डीडीयू मार्ग यातायात के लिए बंद रहेगा। कृपया इन सड़कों से निकलने से बचें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’’ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मध्य दिल्ली स्थित कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद होने की वजह से यातायात पुलिस ने लोगों से कृष्णा मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर जाने से बचने को कहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button