खेल-खिलाड़ीदेश

DC vs PBKS Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं पंजाब और दिल्ली के बीच आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला

DC vs PBKS Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज शाम 7:30 बजे चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में होने वाले आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

दोनों ही टीमें इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें दोनों ही टीमों ने 16-16 मुकाबले जीते हैं।

अगर बात करें दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की, तो दिल्ली की टीम इसमें पंजाब की टीम पर भारी पड़ी है। पिछले 5 मैचों में से 4 मैच दिल्ली ने जीते है और पंजाब के हाथ महज 1 जीत लगी है।

दोनों ही टीमें आज अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। क्योंकि दोनों ही टीमें 16-16 मुकाबले जीत कर बराबरी पर हैं।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button