खेल-खिलाड़ीदेश

आज राजस्थान के रजवाड़ों के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की सभावित-11

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला आज शाम राजस्थान रॉयल्स और देलजी कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बार दिल्ली की टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में हैं। पिछले सीजन दिल्ली की कप्तानी डेविड वार्नर ने की थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है।

राजस्थान की टीम अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीतकर आ रही है। वहीं दिल्ली की टीम को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान की टीम आज अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली की टीम आज आईपीएल 2024 में अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी।

दोनों ही टीमें काफी शानदार हैं और दोनों ही टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है। फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2024 का 9वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शे होप, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिख नॉर्खिया, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button