दिल्लीदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

आप के मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी के समन मिलने पर सौरभ और आतिशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। दिल्ली मंत्री कैलाश गहलोत को समन जारी होने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि सबसे पहले एजेंसियों को भाजपा से पूछताछ करनी चाहिए। प्रेस वार्ता में कहा कि सिर्फ 4 बयानों पर मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। शरद रेड्डी ने भाजपा को चंदा दिया।

आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा का एक्साइज पॉलिसी में साउथ लॉबी से बड़ा कनेक्शन है। एक्साइज पॉलिसी के अप्रूवर राघव मगुंता रेड्डी के पिता मगुंथा एस रेड्डी को भाजपा ने सांसद का टिकट दिया है।

इन दोनो की गवाही के आधार पर केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी ने कहा कि शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से भाजपा का एक और तार जुड़ गया है।

आतिशी ने कहा कि कल को मुझे और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने वाले मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और उनके सुपुत्र राघव मगुंटा 28 फरवरी को भाजपा के सहयोगी गठबंधन टीडीपी में शामिल हुए।

मार्च 29 को मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा के सहयोगी गठबंधन दल टीडीपी से लोकसभा का चुनाव लड़ने का टिकट मिलता है। शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी से शरथ रेड्डी भाजपा को 55 करोड़ का चंदा देता है।

मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी को भाजपा टिकट देती है। आखिरी में पूछा कि तो क्या अब ईडी भाजपा को शराब घोटाले की जांच में आरोपी बनाएगी?

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button