उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी व दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिजनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने पत्नी के नाजायज संबंधों के शक में पहले उसे मौत के घाट उतारा, उसके बाद उसने अपने दो मासूम बच्चों की भी हत्या कर दी। ‌घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी व बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे से बदबू आने पर क्षेत्रीय लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो कमरे में ताला पड़ा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के रोंगेटे खड़े हो गए।

जमीन पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था वही बोरी में एक बच्ची व बच्चे का शव था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पति ने तीनों की हत्या करने की बात को कबूला है। ‌

यह घटना राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के सरवर नगर की है जहां पर अमृतलाल गौतम का मकान है। 15 दिन पहले राम लखन नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी जिसका नाम ज्योति था व अपनी बेटी पायल व बेटे आनंद के साथ रहने के लिए आया था। ‌ सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच रविवार को मकान से दुर्गंध आनी शुरू हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने सबसे पहले दुपट्टे से पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसने अपनी बेटी व बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। ‌ पुलिस की पड़ताल में आरोपी पति ने कई बातें कबूली है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के दौरान बच्चे मौजूद थे वह किसी को इस घटना के बारे में बता सकते थे इस डर से उसने अपनी बेटी व बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। ‌

बच्चों को मारने के बाद आरोपी ने एक बोरे में उनके शव को बांधकर रख दिया। ‌आरोपी ने बताया कि वह तीनों शवों को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था लेकिन क्षेत्र में भीड़भाड़ होने के चलते वह शवों को ठिकाने नहीं लग सका। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको अंदाजा नहीं था कि शव इतनी जल्दी बदबू करने लगेंगे अगर उसको कुछ दिन का और समय मिल जाता तो वह शव को ठिकाने लगा देता।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button