खेल-खिलाड़ीदेश

IPL 2024: आज के मुकाबले में आमने-सामने होंगी बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 15वां मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 3 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 1 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 2 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 1 मैच में जीत मिली है और 1 मैच में हार झेलनी पड़ी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज का मैच जीतकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

आईपीएल 2024 का 15वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित-XI

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत (विकेटकीपर) , दिनेश कार्तिक, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, विशाक विजयकुमार, यश दयाल

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित-XI

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button