देशबड़ी खबर

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी को झटका, SP उम्मीदवार का नामांकन रद्द…अखिलेश ने कही ये बात

भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभी सीट से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन फॉर्म रिटर्निंग ऑफिसर ने जांच के बाद खारिज कर दिया। बता दें कि कांग्रेस ने सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत ये सीट सपा के लिए छोड़ दी थी। समाजवादी पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट से मीरा यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था।

ये रही वजह

जानकारी के अनुसार पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है, क्योंकि उन्होंने ‘बी फॉर्म’ पर हस्ताक्षर नहीं किए थे और 2023 विधानसभा चुनाव मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति संलग्न करने में भी वह असफल रही थीं।

नामांकन रद्द पर अखिलेश यादव ने जाहिर की नाराजगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस बाबत नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखनेवाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे।’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button