देशबड़ी खबर

Lok Sabha Election 2024: लालू यादव के खिलाफ MP के ग्वालियर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट किया जारी, जानें मामला

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD)सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। जहां लालू के खिलाफ मध्य प्रदेश की ग्वालियर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। ग्वालियर के एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट से स्थाई वारंट जारी किया गया है। बता दें कि यह वारंट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी हुआ है।

दरअसल, साल 1995 और 97 के फार्म 16 के तहत हथियारों की सप्लाई का आरोप लगा है। पुलिस की जांच के बाद लालू प्रसाद यादव के नाम सामने आया था।

लालू पहली बार जांच एजेंसी के सामने हुए थे पेश
इससे पहले 30 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू प्रसाद से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने लालू से रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। लालू पहली बार जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button