उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य

8 हजार तनख्वाह वाला सफाई कर्मी 8 करोड़ का मालिक, होटल में रखा गया कैद

प्रयागराजः माफिया अतीक अहमद के करीब के घर पर सफाईकर्मी का काम करने वाला करोड़पति निकला है.पुलिस को शुरुआती जांच में उसके नाम पर 8 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मिली है.पुलिस ने जानकारी को राजस्व विभाग से साझा करते हुए उसकी वास्तविक जानकारी मांगी है. इसके बाद पुलिस माफिया और उसके गुर्गों द्वारा गरीबों के नाम पर बनाई गई संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्यवाई करेगी. श्याम जी सरोज नाम के सफाई कर्मी ने गुरुवार को चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ अतरसुइया थाने में केस दर्ज करवाया था.

पीड़ित ने लगाए थे ये आरोप

श्याम जी सरोज नाम के सफाई कर्मी ने दो दिन पहले पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी. माफिया अतीक के करीबी के घर के सफाई का काम करने वाले श्याम जी सरोज ने पुलिस के पास पहुचकर बड़ा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए चार लोगों पर संगीन आरोप लगाया था. अतरसुइया थाने में पहुंचे सफाई कर्मी का काम करने वाले श्याम जी ने पुलिस को बताया था कि उसके नाम पर करोड़ो की जमीन जायदाद है जिसके बारे में उसको पता नहीं है.उसने पुलिस को बताया कि वो 15 सालों से जावेद खान के घर सफाई करने का काम करता था.

जावेद खान, कामरान अहमद खान, फराज अहमद खान के माफिया अतीक अहमद से रिश्ते थे. इसके बाद अतीक अशरफ के साथ मिलकर उसके मालिको ने उसके नाम पर करोड़ो रुपये की संपत्तियों की रजिस्ट्री करवाई. वे लोग उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे. 15 अप्रैल को अतीक अशरफ की हत्या के बाद से उसे रानी मंडी इलाके में एक होटल में रखा गया था जहां से उसे बाहर निकलना मना था. जहां से उसको सिर्फ जमीन खरीदने बेचने के लिए ही बाहर निकालते थे और खरीद फरोख्त के बाद उसे फिर से वहीं वापस लाकर रखा जाता था. उसके पैन आधार कार्ड पहचान पत्र समेत अन्य सारे दस्तावेज भी उन्हीं के पास रहते थे. उन्हीं के चंगुल से छूटकर वह पुलिस के पास पहुंचा और इंसाफ की गुहार लगाई.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button