खेल-खिलाड़ीदेश

आज सुपर संडे को आईपीएल के खेले जाएंगे 2 मुकाबले, दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता और लखनऊ की टीमें होंगी आमने-सामने

आईपीएल 2024 में आज सुपर संडे के दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आज के दिन के पहले और आईपीएल 2024 के 28वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 4 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 3 मुकाबलों में जीत मिली है और 1 मुकाबले में हार मिली है।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी आईपीएल 2024 में अब तक 5 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 3 मैचों में जीत मिली है और 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भी अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

लगातार 3 मैच जीतकर अपना पिछले मैच हारने वाली कोलकाता की टीम आज फिर जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

आईपीएल 2024 का 28वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 3:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित-XI

सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा/वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा/वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित-XI

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, अरशद खान, नवीन-उल-हक/शमार जोसेफ, यश ठाकुर

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button