देशबड़ी खबर

पीएम मोदी का दावा, कच्चातिवु को लेकर इन दलों का यह पाप चार दशकों तक छिपा रहा…यह भाजपा ही है जिसने सच्चाई उजागर की

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हुए तमिल मुद्दे पर जोर डाला और कच्चातिवु को श्रीलंका को ‘सौंपने’ के लिए कांग्रेस और द्रमुक को ‘पापी’ करार दिया।

मोदी ने द्रमुक और कांग्रेस को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया और कहा कि पूरा देश अब सच्चाई समझ गया है कि उन्होंने कच्चातिवु को तमिलनाडु से ‘काटकर’ दूसरे देश को दे दिया था। मोदी ने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने न केवल तमिलनाडु के लोगों को अंधेरे में रखा बल्कि कच्चातिवु मुद्दे पर झूठ बोला।

श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाओं के स्पष्ट संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मछुआरे भाइयों को द्रमुक और कांग्रेस के पापों की सजा मिलती है।’’ मोदी ने दावा किया कि कच्चातिवु को लेकर इन दलों का यह ‘पाप’ चार दशकों तक छिपा रहा और यह भाजपा ही है जिसने सच्चाई उजागर की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई सामने आने के बाद द्रमुक और कांग्रेस ने चुप्पी साध ली। मोदी ने राज्य में कथित भ्रष्टाचार और मादक पदार्थ के खतरे को लेकर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की आलोचना की। उन्होंने द्रमुक पर दिवंगत मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन की विरासत का अपमान करने का भी आरोप लगाया और कहा कि द्रविड़ पार्टी ने 1989 में राज्य विधानसभा में दिवंगत अन्नाद्रमुक नेता जे. जयललिता के साथ ‘बुरा व्यवहार’ किया था।

राज्य के लोगों की सांस्कृतिक भावनाओं के मद्देनजर मोदी ने कहा कि भाजपा ने तमिल नव वर्ष के दिन अपना घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने दुनिया भर में तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने का संकल्प लिया है। भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए मोदी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा, ‘‘हमने पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु के विकास के लिए दिन-रात काम किया। जो लोग तमिल भाषा और संस्कृति से प्यार करते हैं, उनकी पहली पसंद भाजपा है और देश से प्यार करने वालों के साथ भी यही स्थिति है।’’

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button