उत्तर प्रदेशवाराणसी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पोस्टर की छेड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी.वाराणसी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पोस्टर के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया था। इस मामले में शिकायत होते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है आरोपी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दीपक चौहान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फोटो पर पेशाब करते हुए वीडियो शेयर कर दिया था। इसी के साथ अभद्र टिप्पणी भी की थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीडियो में कह रहा है कि पीडीए यानी पिछड़ा विरोधी अखिलेश। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। इस मामले में वकील नीरज यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

डिंपल यादव को भी बोला भला बुरा

शिकायतकर्ता वकील ने बताया कि आरोपी द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई। उसने उनके बारे में भला बुरा भी कहा। उनकी पत्नी डिंपल यादव के बारे में भी गलत बातें कहीं हैं। जिससे यादव समाज भी आहत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 504 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

वीडियो में अभद्रता कर रहा युवक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक पोस्टर के साथ अभद्रता करता हुआ नजर आ रहा है। वह इस दौरान अपशब्द भी बोलता है। वह समाजवादी पार्टी को भी भला बुरा कहता नजर आ रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी में जमकर आक्रोश फूट पड़ा है। वे युवक को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button