उत्तर प्रदेशकन्नौजराज्य

UPSC CSE 2023 Final Result: कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक का पुत्र पहले प्रयास में चयनित…पूरे देश में 373वीं आई रैंक

कन्नौज। कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक (बाबू) का 23 वर्षीय पुत्र यूपीएससी में पहले प्रयास में चयनित हो गया है। पूरे देश में 373वीं रैंक आई है। वर्तमान में वह मुरादाबाद में सीओ पद की ट्रेनिंग कर रहे हैं। मंगलवार को जैसे ही यूपीएससी का परिणाम जारी हुआ तो सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लग गया।

मूलरूप से तहसील सदर कन्नौज क्षेत्र के टडवा गांव निवासी 54 वर्षीय प्रभात त्रिपाठी वर्तमान में रोडवेज बस अड्डा के निकट रहते हैं। वह कलेक्ट्रेट में प्रधान सहायक हैं। उनके पास एलबीसी व जीसी पटल (नगर निकायों व कर्मियों के तबादला-तैनाती) का प्रभार है।

प्रधान सहायक ने बताया कि मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे मुरादाबाद से बेटे मयंक त्रिपाठी ने फोन कर यूपीएससी में चयनित होने की जानकारी दी। यह सुनकर परिजन खुशी से झूम उठे। उनका कहना है कि रैंक को देखकर लगता है कि बेटे को आईपीएस कैडर मिल जाना चाहिए। बताया गया है कि एक अप्रैल को दिल्ली में यूपीएससी का साक्षात्कार हुआ था। इससे पहले 25 सितंबर 2023 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई थी।

वर्ष 2023 में यूपीपीएससी में किया था झंडा बुलंद

मयंक त्रिपाठी ने वर्ष 2023 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। बाद में डिप्टी एसपी (सीओ) पद पर चयनित होने के बाद मुरादाबाद में ट्रेनिंग शुरू हो गई। वर्तमान में वह करीब छह महीने का प्रशिक्षण ले चुके हैं और इतना ही बाकी है। यह परिणाम सात अप्रैल 2023 को आया था। उस समय 20वीं रैंक मिली थी। यह सफलता भी पहले ही प्रयास में मिली थी।

बहन भी कर रही सिविल सेवा के लिए तैयारी

प्रधान सहायक प्रभात त्रिपाठी की पत्नी अर्चना त्रिपाठी गृहणी हैं। बेटा मयंक त्रिपाठी के अलावा बेटी स्नेहा त्रिपाठी भी है जो ऑनलाइन घर पर ही सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। मयंक के चयन की सूचना पर शुभचिंतकों व गांव के लोग घर पर पहुंचे और बधाइयां दीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button