देशबड़ी खबर

तेलंगाना, ओडिशा सहित इन राज्यों में लू की चेतावनी, हिमाचल और उत्तराखंड में गिर सकते हैं ओले, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 18 से 21 अप्रैल के बीच बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 21 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर पूर्वी राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम में भी 21 अप्रैल तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

तटीय इलाकों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्म हवाएं पारा बढ़ा सकती हैं। समुद्र के किनारे बसे राज्यों में गर्मी के साथ नमी परेशानी की वजह बन सकती है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में गर्मी के साथ नमी रहने की संभावना है। गोवा में भी गर्मी के साथ नमी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी इसी वजह से बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, 20 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के आसार हैं। मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व के अधिकतर राज्यों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकतर राज्यों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

झारखंड का डालटनगंज सबसे ठंडा

झारखंड के डालटनगंज शहर में 16 अप्रैल को पारा सबसे कम रहा। मंगलवार के दिन यहां का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लू लगने पर उससे बचने के उपाय भी बताए हैं। पहले मौसम विभाग ने यह जानकारी दी थी कि 2024 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button