कारोबारबड़ी खबर

RBI का बड़ा एक्शन…कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने, नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर लगाई रोक

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर बुधवार को तत्काल पाबंदी लगा दी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में कमी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। बयान में कहा गया कि ये कार्रवाइयां वर्ष 2022 और 2023 के लिए बैंक की आईटी जांच से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं से समय पर तथा सही तरीके से निपटने में बैंक की ओर से लगातार विफलता के आधार पर आवश्यक हो गयी थी।

आरबीआई ने कहा, ‘‘ आईटी इन्वेंट्री प्रबंधन, उपयोगकर्ता पहुंच प्रबंधन, विक्रेता जोखिम प्रबंधन, आंकड़ों की सुरक्षा और आंकड़ा लीक रोकथाम रणनीति, व्यापार निरंतरता तथा संकट के बाद पटरी पर लौटने की कवायद आदि क्षेत्रों में गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन देखे गए।’’

इसमें कहा गया कि लगातार दो वर्षों तक, नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत बैंक में आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा संचालन में कमी पायी गयी। कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से अपने ऑनलाइन तथा मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, बैंक अपने मौजूदा क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अपने ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button