देशबड़ी खबर

Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.32 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को 10 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 40.32 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले छह घंटों में औसत मतदान 40.32 प्रतिशत हुआ और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 51.87 प्रतिशत तथा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 23.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है, कहीं से अभी तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है। चौथे चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश……मतदान प्रतिशत 
आंध्र प्रदेश …………………..40.26 
बिहार………………………….34.44 
जम्मू-कश्मीर…………………23.57
झारखंड ………………………43.80
मध्य प्रदेश…………………….48.52 
महाराष्ट्र……………………….30.85 
ओडिशा……………………….39.30
तेलंगाना………………………40.38
उत्तर प्रदेश……………………39.68 
पश्चिम बंगाल………………..51.87

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button