उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमहोबा

‘हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए बना है क्या?’, महोबा में गरजे CM योगी

महोबा: यूपी के महोबा में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने तो केवल माफिया ही दिए। 2017 के पहले तो डकैतों का आतंक था। सीएम ने इस दौरान पाकिस्तान, एटम बम और राम मंदिर पर भी बात की।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा, ‘2017 से पहले डकैतों का आतंक था। बड़े-बड़े माफिया थे। सपा, बसपा और कांग्रेस ने तो केवल माफिया दिए। अराजकता फैला रहे थे, लूट खसोट मचा रहे थे, सड़कों को बर्बाद कर रहे थे। नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। विकास ठप पड़ा हुआ था।’

पाकिस्तान पर कसा तंज

सीएम योगी ने कहा, ‘पाकिस्तान की आबादी कितनी है 23 से 24 करोड़। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर खुशहाल जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी से उबरे हैं। जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, इनसे बोलो कि अगर पाकिस्तान से इतना प्यार है तो हिंदुस्तान में बोझा क्यों बने हो, जाओ न पाकिस्तान, वहां भी कटोरे लेकर भीख मांगो।’

एटम बम को लेकर कही ये बात

सीएम योगी ने कहा, ‘इंडी गठबंधन के लोग धमकी देते हैं, कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मत बोलो, उनके पास एटम बम है। हमने कहा कि हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए बना है क्या?’

सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button