उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण में 49 सीटों पर होगी वोटिंग, आज शाम बंद होगा चुनावी भोंपू

लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरण पूरे हो चुके है. पांचवे चरण की वोटिंग सोमवार 20 मई को होगी. इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. वहीं, आज शनिवार शाम 6 बजे पांचवे फेज के चुनाव प्रचार का भोंपू बंद हो जाएगा. इसी लिए तमाम दिग्गज जोर-शोर से प्रचार अभियान मे जुटे हैं. बता दें, पांचवे चरण की वोटिंग में 8 राज्यों की 49 सीटें शामिल हैं, जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. इस चरण में कई गणमान्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इन राज्यों में होगी वोटिंग


  1. उत्तर प्रदेश- लखनऊ, मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा
  2. महाराष्ट्र- धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण.
  3. बिहार- सीतामढ़ी, मधुबनीस मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर.
  4. ओडिशा- बरगढ़स सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का.
  5. झारखंड- चतरा, कोडरमा और हजारीबाग.
  6. जम्मू-कश्मीर-बारामूला

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर


रायबरेली और अमेठी में जोरदार टक्कर

पांचवे चरण की वोटिंग विपक्षी दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कांग्रेस की पुस्तैनी सीट रायबरेली और अमेठी दोनों शामिल हैं. इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं.

बारामूला से उमर अब्दुल्ला सियासी दौर में

जम्मू-कश्मीर की एक सीट बारामूला में भी सोमवार को वोटिंग होगी. इस सीट पर नेशनल कॉफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनके विरोध में पीपुल्स कॉफ्रेंस के सज्जाद लोन हैं. बात उमर की करें तो इनकी 3 पीढ़ियां राजनीति में रही हैं. इनके दादा शेख अब्दुल्ला, पिता और राज्य के फारूक अब्दुल्ला राज्य के सीएम रह चुके हैं.

सारण सीट बनी हॉट सीट

बिहार की सारण लोकसभा सीट भी खूब चर्चा में है. यहां से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं, इनके खिलाफ आरजेडी से रोहिणी आचार्य लड़ रही हैं. बता दें, रोहिणी किसी परिचय की मोहताज नहीं है. वे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं और सिंगापुर से यहां चुनाव लड़ने आई हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button