उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यललितपुर

अमित शाह बोले- मोदी जी ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, हम एटम बम से नहीं डरते

ललितपुर: ललितपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, मोदी जी ने पाकिस्तान में घुस किया सर्जिकल स्ट्राइक, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम एटम बम से नहीं डरते. शाह ने ये बातें बीजेपी की जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

ललितपुर के तुवन मंदिर के मैदान में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कैंडिडेट अनुराग शर्मा के पक्ष में एक सभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, 12 लाख का घोटाला करने वाला इंडी एयरलांइस राहुल बाबा एंड कंपनी और दूसरे तरफ है मोदी सरकार बेदाग विकास की सरकार. इसी भूमि ने मुगलों से और अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, अब देशी अंग्रेजों से लड़ाई लड़नी है. अभी 4 चरणों में 270 सीटों पर विजय हो रही भाजपा सरकार. अमित शाह ने बताया कि आप का वोट सीधा मोदी जी को जाएगा.

वहीं, शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, ज्यादा गर्मी होने पर थाईलैंड जाने वाले वही, मोदी जी दीपावली पर छुट्टी नहीं लेते. मुलायम सरकार ने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई और राम मंदिर बनने के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निमंत्रण गया था, लेकिन राम जी की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए. शाह ने कहा कि क्यों नहीं गए, इसलिए नहींं गए उनने अपने वोट बैंक कहीं नाराज न हो जाए. कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान से डरो, उस के पास परमाणु बम है. मैंने कहा कि हम नहीं डरते परमाणु बम से. मोदी जी ने 10 सालों में कल्याण करने का काम किया है, आवास, शौचालय, गैस, बिजली, 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम किया है.

अमित शाह ने ललितपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी को तीसरी बार प्रचंड जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी. उन्होंने कहा कि 30 साल से मैं विधायक और सांसद रहा हूं, लेकिन मेरे सिर पर कभी भी नरेंद्र मोदी जितनी जिम्मेदारी नहीं रही. 100 साल के सीनियर सिटीजन तक सबकी चिंता पीएम को है. गांव में रहने वाली गरीब माताओं से लेकर युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा, हर पहलू पर पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button