देश

हम तलवारों के बजाय अपने वोटों से अन्याय, जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं: CM मान

श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिये मोरिंडा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक भूमि है। यह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का शहीदी स्थल है, जिन्होंने हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखाया।

उन्होंने कहा कि आज हम तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और हमें आपके समर्थन की जरूरत है। आज हम अन्याय, अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ तलवारों की बजाय अपने वोटों से लड़ते हैं। इसलिये इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें और आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग को संसद के लिये अपना प्रतिनिधि चुनें।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुये मान ने कहा कि बादल अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालने के लिये तब दो घंटे के लिये बाहर आते हैं, जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जीप पर छत लगी हो वह आम लोगों की समस्या नहीं जान सकता। मान ने कहा कि वह पूरे पंजाब को 45 डिग्री सेल्सियस में कवर कर रहे हैं। इसलिये ये लोग हमसे या हमारी मेहनत का मुकाबला नहीं कर सकते।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button