उत्तर प्रदेशबरेली

सीबीगंज मे आधा दर्जन दुकानों मे लगी आग से लाखों का नुकसान, मचा हड़कंप

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना क्षेत्र के गांव बंडिया मे खुराफातियों ने आधा दर्जन दुकानों मे आग लगा दी। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानदारों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि किसी खुराफाती ने जानबूझकर उनकी दुकानों में आग लगा दी। जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल दुकानदारों की तरफ से थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आपको बता दें कि थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव बंडिया मे निवासी रोहित पुत्र परमेश्वरी ने बताया कि उसकी बंडिया में ही किराना और फास्ट फूड की दुकान है। रात को दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर पर चला गया।

इस दौरान रात करीब बारह बजे किसी खुराफाती ने दुकान मे आग लगा दी। उसकी दुकान के साथ-साथ सीबीगंज में रहने वाले श्यामाचरण फल विक्रेता, बंडिया के ही मन्नु की सब्जी की दुकान, खना गौटिया निवासी नाजिम की बिरयानी की दुकान और शाकिर की शिकंजी की दुकान मे आग लगी हुई थी।

वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। रोहित ने अज्ञात के खिलाफ थाना सीबीगंज मे तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button