उत्तर प्रदेशलखनऊ

काउंटिंग से पहले सपा नेता घरों में किये गये नजरबंद, अखिलेश यादव ने जताया ऐतराज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में मैसेज पोस्ट करके आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कई नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की.

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख, डीजीपी इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी व पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें. अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है और तब तो और भी ज़्यादा है जब कोर्ट द्वारा लगाए गये कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करनेवाली सरकार सत्ता में हो.

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए व प्रशासनिक रूप से निरुद्ध किये गये लोगों को तुरंत मुक्त किया जाए. जब समस्त राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीक़े से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे. आशा है ऐसे पक्षपाती डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा और मतगणना को शांति के वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button