देशबड़ी खबर

ममता बनर्जी बोलीं-अपनी साख खो चुके हैं पीएम मोदी, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा “… बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूं, जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का अपमान किया गया लेकिन उसके बावजूद भी हम संदेशखाली सीट जीत गए। मैंने अखिलेश यादव को धन्यवाद किया है, आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश में जीतेंगे। बिहार के परिणाम की सत्यता नहीं है, तेजस्वी यादव से मेरी बात हुई है, उन्होंने कहा कि अभी मतगणना बाकी है। मैंने शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल को भी धन्यवाद किया है।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “… मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।”

अधीर बीजेपी के आदमी हैं. लोगों ने उनके अहंकार को नकार दिया. मैं युसूफ पठान को बधाई देती हूं। मैंने राहुल को भी मैसेज (बधाई संदेश) किया है, शायद वे व्यस्त थे। उन्होंने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे संपर्क करते हैं या नहीं। मैंने कहा था कि वे 2 से अधिक नहीं जीतेंगे। क्या हुआ? जब तक मैं जिंदा हूं, बंगाल की बदनामी बर्दाश्त नहीं करूंगी। मोदी ने बंगाल का अपमान किया है, मैं संदेशखाली के लोगों को सलाम करती हूं।

उत्तर बंगाल में तथाकथित गृह मंत्री की रीढ़ की हड्डी जनता ने तोड़ दी, मुझे ख़ुशी है कि मोदीजी को एक भी बड़ा बहुमत नहीं मिला। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। मोदी जी अब टीडीपी और नीतीश के पैरों पर गिर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button