देशराज्यहरियाणा

कलेशर जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई पर बोले वन मंत्री, अवैध माइनिंग की होगी जांच

हरियाणा के यमुनानगर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में पहुंचे हरियाणा के वन, खेल राज्य मंत्री संजय सूरजपाल सिंह ने कहा कि कलेशर जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला उनके संज्ञान में आया है।

इसके अलावा अवैध माइनिंग को लेकर भी उन्हें जानकारी मिली है। इन दोनों मामलों में जांच करवाएंगे और जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी होंगे उनके खिलाफ सच्चे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन राज्य मंत्री संजय सूरजपाल सिंह ने कहा कि जंगलों में पानी की कोई कमी नहीं है। जहां कहीं जानवरों के लिए पानी की कमी का पता चलता है, टैंकर भेजे जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पर्यावरण की शुद्धि के लिए सभी को आगे आना होगा। पेट्रोल डीजल की खपत कम करनी होगी। बैटरी से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करना होगा।

वन राज्य मंत्री ने कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी को चिंतित होना होगा। प्रत्येक घर, प्लांट और खेत में पेड़ लगाने चाहिए। सभी को इस विषय में मिलकर प्रयास करने होंगे।

संजय सूरजपाल सिंह ने कहा कि यमुनानगर की तेजली स्टेडियम में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने हरियाणा में व्यायाम शालाओं की व्यवस्था पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा की व्यवस्था पंचायत के रखरखाव एरिया में है। जबकि कोच की नियुक्ति जल्दी की जाएगी।

वन एवं खेल मंत्री संजय सूरजपाल सिंह ने इस अवसर पर महाराणा प्रताप भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में बिरादरी के बच्चों एवं अन्य को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button