देशबड़ी खबर

सीतारमण ने वित्त मंत्रालय का संभाला कार्यभार, अगले महीने पेश करेंगी नया बजट

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण ने आज यहां वित्त मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। सीतारमण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भी वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।  इसके बाद अगले महीने वह 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं।

सीतारमण ने 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है। भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अपने प्रभावी कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2019 में पहला बजट पेश किया था। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में केंद्रीय बजट पेश करने वाली दूसरी महिला थी।

फोर्ब्स मैगजीन 2020 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सीतारमण 39वें स्थान पर थी। उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले सीतारमण ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए कुछ समय तक काम किया और प्राइसवाटरहाउस कूपर्स में एक सीनियर मैनेजर के रूप में भी उन्हें नामित किया गया था। सीतारमण 2006 में भाजपा में शामिल हुईं और 2010 में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।

 

वर्ष 2014 में उनको मोदी मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया और आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। उनका जन्म 18 अगस्त-1959 को तमिलनाडु के मदुरई में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था । उनकी स्कूली शिक्षा मद्रास और तिरुचिरापल्ली में हुई थी। 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री लेने के बाद वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की भी वह पूर्व छात्रा हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button