अन्य

जमीन कब्जाने की शिकायती प्रार्थना पत्र पर डीएम एसपी ने दिया जांच का आदेश। नगर पंचायत शोहरत गढ़ के गांधी नगर का है मामला।

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरत गढ़ के निवासी राम देव गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर ए शिकायत की है कि उनकी जमीन पर कुछ भू माफिया दबंग लोग अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास में थे जिसे सम्मानित सभासद अशरफ अंसारी की सक्रियता से फिलहाल रोक दिया गया है। नगर पंचायत की रोक के बावजूद ए दबंग लोग धन बल से हमारी जमीन पर लगातार कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रामदेव गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर डीएम- एसपी ने जांच का आदेश दे दिया है। गौरतलब हो कि बड़े शहरों की तरह शोहरत गढ़ नगर पंचायत व आस - पास दबंगों के समूह द्वारा किसी कमजोर ब्यक्ति का घर दूकान कब्जा कर दूसरे को बेच कर रूपए कमाने का धंधा किया जा रहा है साथ ही साथ पीडब्ल्यूडी जमीन ग्राम सभाओं की जमीन और अब नगर पंचायत शोहरत गढ़ की जमीन पर भी कब्जा कर दूसरे से बेच कर रूपए कमाने का धंधा करने का प्रयास किया जा रहा है। एसे में नगर पंचायत के सभासदों की जिम्मेदारी अहम हो जाती है कि वह सरकारी खाली जमीनों की निगरानी करते रहे। इस मामले में सम्मानित सभासद अशरफ अंसारी साहब द्वारा उठाया गया ए सख्त कदम सरकार व समाज के हित में है। ए सराहनीय कार्य है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button