देशराजनीतिराज्यहरियाणा

लोगों ने INDIA गठबंधन और भाजपा को वोट दिया है, तीसरे दल को देश में कही भी वोट नहीं मिला: दिग्विजय चौटाला

लोकसभा चुनाव नतीजों में जजपा खाता भी नहीं हो सकी। हार के क्या कारण रहे, इस पर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का कहना है कि लोगो नें INDIA गठबंधन और भाजपा को वोट किया है, तीसरे दल को देश में कही भी वोट नहीं मिला।

इन चुनाव में तीसरे दल की कोई जगह नहीं है, हमारी कई खामिया रही है इस पर विचार करने की जरुरत है। हमने लोगो के लिए काम किए, बावजूद इसके हमें वोट नहीं मिले।

जनता किसी बात पर नाराज़ है, वो परमात्मा का रूप है। अपने परमात्मा से क्षमा याचना मांगना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारी कमी ये भी रही कि हमने नए लोगो को तवज्जो दी और पुराने लोगो को वो जगह नहीं मिली।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नए नवेले पाला बदल गए। ऐसा देख हमारा कार्यकर्त्ता मायूस हो गया, ये हमारे लिए राजनितिक सीख है। हमें सही आंकलन करना है, मंथन करना है।

जनता हमारे से प्यार करती है। इन चुनाव नतीजों से हमें सिखने को मिला है। हमारे विधायक अगर किसी दल के साथ होंगे तो हम कार्यवाही करेंगे।

दिग्विजय चौटाला ने देवेंद्र बबली को लेकर कहा कि वो हमारे माननीय विधायक है, वो हमारा आदर नहीं करते तो वो अलग बात है। हम उनका आदर करते है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करते है।

दिग्विजय ने कहा कि मैं तो सिर्फ ये कहता हूँ कि हमें अपने अंदर झाँकने की जरुरत है। अगर हमने नए लोगो को छोड़कर पुराने लोगो को ज़िम्मेदारी सोंपी होती, तो ऐसा नहीं होना था। ये मेरे लिए सबसे बड़ी सीख है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जजपा को लेकर की गई टिप्पणी पर जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला नें कहा की इस बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

पिछले चुनाव में पिता पुत्र हार गए थे, इस बार वो जीत गए। आज उनका दिन है, कल हमारा दिन होगा। राजनीति में उतार चढ़ाव चलते रहते है। राजनीति में घमंड और अहंकार नहीं होना चाहिए।

 

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button