उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्र प्रेरणा स्थल निर्माण को मिले 21.52 करोड़

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का राष्ट्र प्रेरणा स्थल जल्द तैयार होगा। सरकार ने तीसरे चरण में निर्माण के लिए 21.52 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे कार्यों में रफ्तार आएगी।

एलडीए ने बसंतकुंज योजना में गोमती नदी किनारे राष्ट्र प्रेरणा स्थल दिसंबर 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। रैली व अन्य बड़े आयोजन शहर से दूर किए जाएंगे। एक हजार लोगों की क्षमता होगी।

इस प्रोजेक्टर की लागत 138 करोड़ रुपये है। दो चरणाें में 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। तीसरे चरण में 21.52 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। परिसर में म्यूजिमय, पार्किंग, रैली स्थल, हेलीपैड, मीटिंग हॉल आदि तैयार किए जा रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी। योगा कक्ष, मल्टीपर्जज हॉल, वीआईपी लाउंज व डायनिंग हॉल भी बनाए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button