उत्तर प्रदेशलखनऊ

International anti drug day: CM योगी ने की नशे से मुक्त होने की अपील, कहा-सुरक्षित और समृद्ध समाज का करें निर्माण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आमजन को जागरूक करते हुए उनसे नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित तथा समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौक़े पर बुधवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर अपने संदेश में कहा “नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अवनति की ओर ले जाता है।”

उन्होंने इसी संदेश में आह्वान किया “आइए, आज ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर ‘नशा मुक्ति’ के अभियान को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध हों और नशा मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button