देशबड़ी खबर

ध्रुव राठी के नाम से बने पैरोडी अकाउंट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी पर किया गया फेक पोस्ट, FIR दर्ज

नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी के पैरोडी अकाउंट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि अरोड़ा को लेकर फेक पोस्ट किया गया है। जिसके बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की मानहानि की धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया है। इसके अलावा IT एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

किसने किया पोस्ट?

ये पोस्ट Dhruv Rathee (paro- dy) @dhruvrahtee  के नाम से किया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंजलि बिरला के जिस रिश्तेदार के कहने पर मामला दर्ज़ हुआ है, उसमें यूट्यूबर का नाम है लेकिन पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है, कि जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया वे सही है या नहीं इसके अलावा अकाउंट किसके द्वारा हैंडल किया जा रहा है इसकी भी जांच की जाएगी।

ध्रुव राठी कौन हैं?

ध्रुव राठी मशहूर यूट्यूबर हैं। उनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ। उन्होंने दिल्ली से स्कूली पढ़ाई की है और फिर जर्मनी से इंजीनियरिंग की है। वह यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर भी हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। ध्रव राठी अपने एक्सप्लेनर वीडियो के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वह किसी भी टॉपिक को बहुत डिटेल में बताते हैं। इसके अलावा वह मोदी सरकार की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। हालही में वह चर्चा में थे क्योंकि उन्होंने भारत की तुलना नॉर्थ कोरिया से करते हुए कहा था कि मोदी राज में देश तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button