देशराज्यहरियाणा

अपराधियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी की खुली चेतावनी, बोले या तो अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोडक़र चले जाए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वे या तो अपराध का रास्ता छोड़ दें अथवा प्रदेश छोडक़र चले जाएं।

प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने थाइलैंड से एक अपराधी को लाने के लिए पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

पहले नहीं दर्ज होती थी फिर

मुख्यमंत्री रोहतक में मंगल कमल भवन में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली को पदभार संभलवाने के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकार के शासनकाल के दौरान प्रदेश में अपराध के ज्यादा आंकड़े थे तथा एफआईआर भी दर्ज नहीं की जाती थी।

जबकि वर्तमान सरकार के निर्देशानुसार पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है तथा जीरो एफआईआर दर्ज की जा रही है। सरकार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

युवा पीढ़ी तक पहुंचा रहे देश का इतिहास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि उनकी पार्टी प्रदेश में तीसरी बार बहुमत की सरकार बनाsगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के विकास को और गति मिलेगी।

सरकार द्वारा संत-महात्माओं के विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संत-महात्माओं की जयंतियों का राज्य स्तर पर आयोजन किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी तक देश का इतिहास पहुंच सके।

कार्यकर्ता देंगे जन-जन को जानकारी

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि उनके कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जन-जन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे ताकि सभी पात्र व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ उठा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button