उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुजफ्फरनगर में रोजगार मेला ; सीएम योगी ने 5000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, 1000 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट

लखनऊ : बीते 17 अगस्त को अंबेडकरनगर और 18 अगस्त को अयोध्या में आयोजित हुए रोजगार मेले के बाद अब मुजफ्फरनगर में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. सीएम योगी ने जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋृण मेले में 5,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए. साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों एवं एमएसएमई उद्यमियों को 30 करोड़ रुपये का ऋण बांटा. इसी के साथ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 1,000 से अधिक छात्र और छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के शक्ति केंद्र और रालोद के सेक्टर पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव पर मंथन भी किया. उन्होंने मीरपुर की जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों को परखा.

बता दें कि इससे पहले अयोध्या और अंबेडकरनगर में आयोजित हुए रोजगार मेले में करीब 12 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे. रोजगार मेला का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के द्वारा किया गया है. रोजगार मेला सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया. रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व आईटीआई के प्रशिक्षण प्राप्त ऑब्जेक्टिव के अलावा किसी भी विषय से स्नातक कर चुके अभ्यर्थिओं के साथ सामान्य अभ्यर्थी भी शामिल हुए.

100 से ज्यादा स्टॉल स्थापित : प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर के भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मीरापुर में यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. रोजगार मेले में 15 हजार से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का चयन करने के लिए 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां उपलब्ध रहेंगी. साक्षात्कार के बाद 5 हजार युवाओं को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे. राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी अवसर उपलब्ध करा रही है. सरकार की योजना 2024 में इन रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित करने की है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button