देशबड़ी खबरहरियाणा

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, सीएम सैनी और विनेश फोगाट के खिलाफ इन्हें मिला टिकट

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से जोगा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, करनाल से सुनील बिंदल और सिरसा से श्याम मेहता को टिकट मिला है।

विनेश फोगाट के खिलाफ कविता दलाल को टिकट

आम आदमी पार्टी ने पूर्व महिला पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ कविता दलाल को टिकट दिया है। वहीं, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के खिलाफ राज कौर गिल को चुनावी मैदान में उतारा है। कैथल से सतबीर गोयत और सोनीपत से देवेंद्र गौतम को टिकट मिला है। निशांत आनंद गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे।

आप ने अब तक उतारे 61 उम्मीदवार

इससे पहले मंगलवार रात को आप ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अब तक चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है। कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, जबकि पंजाब में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

लोकसभा चुनाव कांग्रेस और आप ने मिलकर लड़ा

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत विफल हो जाने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की थी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आप को हरियाणा में एक सीट दी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 के हरियाणा चुनाव में आप ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई। इस चुनाव में भी आप पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी के सीनियर नेता प्रचार भी कर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button