देशबड़ी खबर

आतिशी पर स्वाति ने लगाया गंभीर आरोप, आप ने दिया जवाब, ‘सांसद हैं AAP की और स्क्रिप्ट पढ़ती हैं BJP की’

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगा दी है। उनका नाम सामने आने के बाद इस पर विपक्षी पार्टियों और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। आतिशी के नाम को लेकर सभी ने ऐतराज जताया है और कहा है कि यह एक गलत फैसला है, दिल्ली वालों के साथ छल किया जा रहा है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी का नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर आगे आने के बाद निराशा जाहिर की। ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा आतिशी के माता-पिता पर अफजल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखने के आरोपों पर पार्टी नेता दिलीप पांडे ने तल्ख लहजे में प्रतिक्रिया दी है।

“बीजेपी से टिकट लेने की कोशिश करनी चाहिए”

आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि स्वाति मालीवाल राज्यसभा आप से सांसद बनकर जाती हैं, लेकिन बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। उन्हें अब बीजेपी से राज्यसभा का टिकट लेने की कोशिश करनी चाहिए। अगर जरा सी भी शर्म और नैतिकता बची है तो वह इस्तीफा दें।

आतिशी पर क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

दरअसल, आप सांसद स्वाति ने ट्वीट किया था कि आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया था और राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी। आतिशी को लेकर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है, जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी सिर्फ ‘डमी सीएम’ हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें।”

स्वाति मालीवाल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसका समर्थन करते हुए आतिशी के नाम को हटाने की बात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के कई पार्षद और विधायक भी आतिशी के नाम से नाखुश हैं। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के सामने बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है। कुछ और नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। (IANS)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button