आंवलाउत्तर प्रदेशबरेली

यममार्ग पापियों को कष्ट देने बाला है — डॉ विनीत विधार्थी दर्शनशास्त्री

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

 

आंवला।तहसील आंवला मे मोहल्ला त्रिपोलिया ढाल स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गरूड़ पुराण कथा का शुभारंभ किया गया जिसमे यममार्ग की यातनाओं का वर्णन करते हुए पापियों की दुर्गति के बारे मे विस्तार से वर्णन किया गया । डॉ विनीत विधार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा शुभ कर्मों का फल शुभ ही होता है और अशुभ कर्म नरक की ओर ले जाने वाले होते हैं इसलिए हमें शुभ कार्य करना चाहिए किसी का अहित न करें सब को भगवान का रूप मानकर सम्मान दें।

किसी को भी न सताये मेहनत की कमाई ही खाना चाहिए अनीति से प्राप्त धन विनाश का कारण बनता है। यममार्ग पापियों को कष्ट देने वाला है परन्तु सद्आत्माओ को शांति प्रदान करता है। इस दौरान कार्यक्रम में रामजी मल, मुन्ना लाल, प्रज्ञा, प्रखर आदि ने भाग लिया रामजी मल शिक्षा विद के द्वारा मधुर संगीत भजन प्रस्तुत किए गये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button