देशबड़ी खबर

महाराष्ट्रः पीएम मोदी ने वाशिम में बजाया ढोल, कोल्हापुर में राहुल गांधी ने शिवाजी महाराज का नाम लेकर बीजेपी को घेरा

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिम के पोहरादेवी के जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

पीएम मोदी ने बजाया ढोल

इस दौरान पीएम मोदी ने संत सेवा लाल जी महाराज की समाधि पर पारंपरिक ढोल भी बजाया। इसके बाद पीएम मोदी ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, वहीं, राहुल गांधी कोल्हापुर के दौरे पर हैं। उन्होंने कोल्हापुर के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके अलावा भी दोनों नेताओं के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

https://x.com/ANI/status/1842460684405318019?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1842449396958642542%7Ctwgr%5E28ea0bf308b6157a76be5925e3b8a00ed262819f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fmaharashtra%2Fpm-modi-tries-his-hands-on-a-traditional-dhol-in-washim-rahul-gandhi-attack-bjp-in-kolhapur-2024-10-05-1080790

राहुल गांधी ने शिवाजी का नाम लेकर बीजेपी को घेरा

कोल्हापुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आज उसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जिसके खिलाफ शिवाजी महाराज ने लड़ाई लड़ी थी। राहुल ने कहा कि नियत दिख जाती है। नियत को छिपाया नहीं जा सकता। बीजेपी की सरकार ने शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनाई और कुछ दिनों के बाद वह मूर्ति टूट कर गिर गयी। इनकी नियत गलत थी। मूर्ति ने उसको मैसेज दिया। संदेश ये था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि बीजेपी के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं। P

राहुल ने बीजेपी पर लगाया लोगों को धमकाने का आरोप

उन्होंने आदिवासी राष्ट्रपति को राम मंदिर और संसद के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया। यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है। एक विचारधारा- संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है। दूसरी विचारधारा- शिवाजी महाराज की विचारधारा के संविधान को खत्म करने में लगी है। लोगों की डराती और धमकाती हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान को बचाने की लड़ाई नई नहीं हैं। जिस विचारधारा से शिवाजी महाराज लड़े, उसी विचारधारा से कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है। आज ‘संविधान’ शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button