अन्य

शोहरत गढ़ तिरंगा तिराहा पर कैंडल मार्च निकालकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया शोक

रिपोर्टर - कुणाल जायसवाल - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़ ।। कैंडल मार्च निकालकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया शोक । तिरंगा तिराहा पर कैण्डल जलाकर शोक संवेदना प्रकट करते शिक्षक व कर्मचारी। शोहरतगढ़ तहसील परिसर से शनिवार की शाम को शिक्षकों व कर्मचारियों ने अमेठी में हुये शिक्षक परिवार की हत्या पर कैण्डल मार्च निकाला। कैण्डल मार्च तहसील से चलकर स्टेट बैंक, पुलिस पिकेट चौराहा, श्रीरामजानकी मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होते हुए स्टेशन रोड के गड़ाकुल स्थित तिरंगा तिराहा पहुंचा। शिक्षकों व कर्मचारियों ने कैण्डल के साथ मौन धारण कर शिक्षक परिवार के शोक संवेदना प्रकट किया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने शांति पूर्ण तरीके से शोक सभा कर सरकार से शिक्षकों व कर्मचारियों के सुरक्षा की मांग कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान दधीचि कुमार, देवेन्द्र यादव, सच्चिदानंद, पृथ्वी पाल, हरिश्चंद्र, बृजेश, अरुण भारती, अरविंद एडोकेट, अवधराम, संदीप कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, दिवाकर कांत, गणेश मिश्रा, अजय गौड़, पप्पू यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, संजीव राम, नागेंद्र, सुजीत यादव, अमरेश कुमार,जितेंद्र, राहुल , शशि यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button