उत्तर प्रदेशरामपुर

रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में आजम खान की पेशी, कड़ी सुरक्षा के बीच सीतापुर जेल रवाना…गवाह को धमकी देने का है मामला

रामपुर। यूपी के सीतापुर में जेल में बंद सपा नेता आज़म खान को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आजम खान पर गवाह को धमकाने का आरोप है।  कड़ी सुरक्षा के बीच आज़म खान सफेद रंग की गाड़ी में सीतापुर की जेल से निकले गए हैं। गाड़ी के अंदर से उन्होंने पर्दा हटाया और मीडिया से बात करने की कोशिश की। लेकिन, गाड़ी का शीशा लॉक होने के कारण वे मीडिया से बात नहीं कर सके।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि वह डूंगरपुर के एक मामले में वादी है।आरोप है कि कुछ लोग उसके घर आए और सपा नेता के पक्ष में गवाही न देने पर धमकाया था। मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने पिछली तारीख पर आजम खां को पेश होने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से वह शनिवार को सीतापुर जेल से रवाना हो गए। सुरक्षा के लिहाज से सुबह से ही कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया है। चारों ओर पुलिस ही पुलिस है। दोपहर बाद आजम खां कोर्ट में पेश हो सकते हैं। कोर्ट उनके खिलाफ आरोप तय कर सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button