देशबड़ी खबर

दिल्ली को दहलाने की थी साजिश? ब्लास्ट की जगह मिले सफेद पावडर, हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में रविवार की सुबह सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाका हुआ। धमाके के बाद जांच जारी है, इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया है कि धमाके के बाद किसी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। दीवाली को लेकर अभी बाजारों में भीड़भाड़ चल रही है, ऐसे में ऐसी साजिश की आशंका ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। धमाके को लेकर गहन जांच चल रही है।

धमाके की जगह मिला सफेद पावडर

सीआरपीएफ स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात से लेकर आज सुबह 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए इसका डेटा खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पूरे इलाके का डंप डेटा लिया जाएगा, जिससे ये पता चलेगा कि आखिरकार कल से लेकर सुबह ब्लास्ट होने तक कितने फ़ोन एक्टिव थे। उन सभी एक्टिव फ़ोनस के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही धमाके वाली जगह पर यहां-वहां बिखरे सफेद पावडर की भी जांच की जा रही है।

हो सकता है क्रूड बम

दिल्ली पुलिस पीआरओ संजय त्यागी ने कहा है कि ब्लास्ट होने के बाद जांच जारी है। एफएसएल, स्पेशल सेल, पूरी टीमें मौके पर मौजूद हैं और आगे की जांच की जा रही है। कुछ दुकानों के कांच के शीशे टूटे है, कोई घायल नही हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक क्रूड बॉम्ब यानी कच्चा बम हो सकता है। जानकारी के मुताबिक कुछ तारनुमा चीजें बरामद हुई हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button