देशबड़ी खबर

बेंगलुरु में 7 मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, डिप्टी CM बोले- मालिक, ठेकेदार और अधिकारी पर होगा एक्शन

कर्नाटक में बेंगलुरु के बाबूसापल्या में एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत ढह जाने के बाद खोज एवं बचाव अभियान के दौरान पांच और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इन शवों के मिलने के बाद, हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। यह घटना मंगलवार को हुई थी जिसके बाद से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान चला रही हैं। यह घटना उस दौरान हुई जब बेंगलुरु में भारी बारिश हो रही थी।

बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने घटनास्थल का जायजा। उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु की यह निर्माणाधीन इमारत अवैध थी और इसके मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया कि कोई अनुमति नहीं दी गई थी। अवैध गतिविधियां चल रही थीं। हम मालिक, ठेकेदार और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पूरे बेंगलुरु में सभी अवैध निर्माण तुरंत रोक दिए जाएंगे। ठेकेदार, अधिकारी और यहां तक ​​कि संपत्ति के मालिक, सभी पर कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कहा, ”मुझे मिली जानकारी के अनुसार, यहां 21 मजदूर थे। यहां रोजाना 26 लोग काम करते हैं।”

CCTV फुटेज आया सामने

बिल्डिंग गिरने के समय का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो घटनास्थल के पास ही मौजूद किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। वीडियो में पूरी मकान को एक साथ गिरते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वहीं घटना के दौरान मकान में काम चल रहा था और वहां पर कई सारे मजदूर भी मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button