देशबड़ी खबर

दिल्ली की हवा एक बार फिर हुई ‘बहुत खराब’, आनंद विहार में AQI 400 पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति एक बार फिर खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दो दिन से हल्की हवा चलने की वजह से दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देख जा रहा था, लेकिन राजधानी गैस चैंबर बन गई है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।

दिल्ली में सुबह 7:00 बजे AQI

शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर AQI को ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

बीते दिन AQI 316 दर्ज हुआ

इससे पहले दिल्ली में शनिवार शाम 4:00 बजे AQI 316 दर्ज किया गया, जो सुबह के 290 से अधिक रहा। आनंद विहार में वायु प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी (AQI 400 से ऊपर) तक पहुंच गया, जबकि शहर के 27 अन्य निगरानी स्टेशनों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जिसका स्तर 300 से ऊपर था। पड़ोसी गाजियाबाद (330) में भी AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में AQI का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये ‘खराब’ श्रेणी में आ गए, जबकि फरीदाबाद का AQI (166) मध्यम श्रेणी में रहा। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने के बावजूद अनुकूल हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता अपेक्षा के अनुरूप ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं पहुंची।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button