खेल-खिलाड़ी

गुकेश ने कार्लसन को हराया, गुस्से में फटे कार्लसन

नॉर्वे चेस टूर्नामेंट 2025 में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल फॉर्मेट में हराकर सभी को चौंका दिया। गुकेश ने न सिर्फ एक तगड़ा मुकाबला जीता, बल्कि मानसिक दबाव में भी खुद को मजबूत बनाए रखा।

Also read this: हेनरिक क्लासन का इंटरनेशनल संन्यास

इस हार से बौखलाए मैग्नस कार्लसन ने मुकाबले के बाद गुस्से में बोर्ड पर मुक्का मार दिया, जिससे साफ जाहिर होता है कि उन्हें यह हार कितनी चुभी। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही कार्लसन ने कहा था, “मुझे हराने वाला कोई नहीं है।” लेकिन गुकेश ने उस दंभ को शांति से तोड़ दिया।

गुकेश की यह जीत न सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, बल्कि यह भारतीय शतरंज के भविष्य की एक झलक भी दिखाती है। उनके शांत, सोच-समझकर खेले गए मूव्स ने साबित कर दिया कि अब वर्ल्ड चेस में भारत का युवा दबदबा बढ़ रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button