उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अग्निवीरों को देगी पुलिस विभाग में 20% आरक्षण, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे हुई। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की भर्ती में भी आरक्षण

कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से कहा गया कि पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) को समायोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी, PAC, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत पदों को आरक्षित रखा जाएगा।

जानिए क्या हैं अग्निवीर?

अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, और वायुसेना) में भर्ती किए जाने वाले सैनिक हैं। इस योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करना और सेना को अधिक युवा, तकनीकी रूप से कुशल, और गतिशील बनाना है।

सेना में 4 साल के लिए किया जाता है भर्ती

अग्निवीरों में भर्ती होने के लिए इसकी पात्रता 17.5 से 23 साल तक की है। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा शामिल होती है।

25% अग्निवीरों की होती है स्थायी नियुक्ति

4 साल की सेवा के बाद, लगभग 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। बाकी को सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि (सेवा निधि) दी जाती है, जो लगभग 11-12 लाख रुपये होती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button