उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Home Guard Recruitment 2025: प्रदेश में 14 वर्ष बाद होगी होमगार्ड विभाग में भर्ती, 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 14 वर्ष बाद होमगार्ड विभाग में बड़े पैमाने पर भती शुरू होने जा रही है। जुलाई से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इस बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा भी सिपाही की तर्ज पर संचालित की जाएगी। इसमें लिखित परीक्षा व साक्षात्कार दोनों होंगे। विभाग में 2011 में अंतिम भर्ती हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में लगभग 15 लाख तक आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पात्रता और आरक्षण व्यवस्था

इस बार की भर्ती में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। साथ ही अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। महिलाओं के लिए 20% आरक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि अधिक से अधिक महिला अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण लागू होगा।

सिपाही भर्ती की तर्ज पर प्रक्रिया

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इसे सिपाही भर्ती के पैटर्न पर आयोजित किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में साक्षात्कार होगा। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

पदों का बंटवारा

44 हजार पदों में से कितने पद किस जिलों में होंगे। इसका जिलेवार विवरण तैयार किया जा रहा है। ताकि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल सके। प्रदेश के 75 जिलों में होमगार्डों की आवश्यकता के अनुरूप यह संख्या तय की जाएगी। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कोटि निर्धारित होगी।

भर्ती कार्यक्रम

जुलाई 2025: भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा।
जुलाई-अगस्त 2025: ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

सितंबर 2025: लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
अक्टूबर 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा ।

नवंबर 2025: साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन।
दिसंबर 2025: अंतिम चयन सूची जारी होगी।

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड या होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी सूचनाएं विज्ञापन जारी होने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button