उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लखनऊ में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन! ईरान पर हमले के खिलाफ आक्रोश

ईरान पर अमेरिकी हमले के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जनाक्रोश दिखाई दिया। रविवार, देररात सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। मिशम रिजवी ने ईरान पर इजराइली हमले को आतंकी हमला करार देते हुए, दुनिया के अमनपंसद लोगों से एकजुटता दिखाने की अपील की।

लखनऊ के सहादतगंज इलाके में दरगाह हैदर अब्बास इमामबाड़े में रविवार देर रात एक सभा आयोजित की गई। इसमें शहर की कई अंजुमनों के पदाधिकारी शामिल हुए। ईरान के हक में दुआ की गई। प्रदर्शनकारियों ने दुनिया के तमाम मुल्कों से ईरान पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। मिशम रिजवी ने अमेरिका और इराजइली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि बेकसूर लोगों का बहाया जा रहा है। हमलों में कई ईरानी नागरिक मारे जा चुके हैं। उन निर्दोष लोगों के परिवार की बद्दुआएं जालिम हुक्मरानों को तबाह कर देंगी।

मजलिस

पिछले शुक्रवार को इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया था। उसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग छिड़ी है। इजराइली हमलों पर ईरान लगातार पलटवार कर रहा है। इजराइल, जो अब तक अपनी सीमाओं को अभेद बताता रहा है-ईरान ने उसे भेदकर तेल अवीव, हाइफा समेत कई शहरों में भारी तबाही मचाई है। इजराइल, ईरानी के परमाणु सयंत्रों को निशाना बनाने का दावा कर रहा है। युद्ध के बीच कूटनीतिक हल निकालने के प्रयासों के दरम्यान तब दुनिया भौचक्का रह गई, जब रविवार को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु सयंत्रों को निशाना बनाया।

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद दुनियाभर से विरोध सामने देखने को मिला है। खुद अमेरिका के कई शहरों में बड़े प्रदर्शन हुए। अमेरिका के कुछ विपक्षी सांसदों ने अपनी ही सरकार द्वारा किए गए हमले की आलोचना की। इसी क्रम में ईरान के समर्थन और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ लखनऊ में भी प्रदर्शन हुआ। इससे पहले शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भी यहां प्रदर्शन हुआ था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button